May 14, 2022
Gyanvapi Masjid Case: Survey of the first day completed in Gyanvapi Masjid, videography of opened basements-ज्ञानवापी मस्जिद में पहले दिन का सर्वे पूरा, खोले गए तहखानों की हुई वीडियोग्राफी
Gyanvapi Masjid Case
Gyanvapi Masjid Case : ज्ञानवापी मस्जिद में शनिवार को पहले दिन के सर्वे का काम शनिवार को पूरा हो गया है। दोपहर 12 बजे तक यह सर्वे का काम हुआ। पहले दिन 4 घंटे तक सर्वे का काम चला। इस दौरान हिंदू पक्ष के वकील ने दावा है कि सर्वे के दौरान हमारी उम्मीदों के मुताबिक साक्ष्य मिले। हालांकि अभी इनके बारे में कुछ नहीं बताया जा सकता। वकील कह रहे हैं कि यह मामला गोपनीय है। जो कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। वादी पक्ष के वकील ने कहा तहखानों के सर्वे का काम आधा हो गया, आधा कल होगा।