May 9, 2022
यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन ने दुनिया को दिखाई रूस की महाविनाशक ताकत, देखें तस्वीरें । Russia Victory Day Pradae
Russia Victory Day: यूक्रेन में जंग के बीच रूस ने आज विक्ट्री डे का जश्न मनाया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मास्को में विक्ट्री डे परेड की सलामी ली। यूक्रेन में जारी जंग की तुलना दूसरे विश्व युद्ध में नाजियों के खिलाफ लाल सेना के जंग से की। पुतिन ने अपनी स्पीच में कहा कि यूक्रेन में रूसी सेना देश की सुरक्षा के लिए लड़ रही है। इस दौरान पुतिन ने विक्ट्री डे के मौके पर दुनिया के समक्ष रूस की महाविनाशक ताकत का खुलकर प्रदर्शन किया है।